देवी वन्दना, कवी: श्री हिंगलाजदानजी कविया, सेवापुरा




छन्द भुजंग प्रयात

भवानी नमो स्वच्छ श्रृगंर अंगा
भवानी नमो सुन्दरी शिम्भु संगा
भवानी नमो कासरिद्रारि हन्ता 
भवानी नमो आसि आभा अनन्ता।1।

भवानी नमो ब्रह्मजा बुद्धि धामा 
भवानी नमो शुम्ब संहारि स्यामा 
भवानी नमो भूत कैलासवासी
भवानी नमो ओज अम्भोज आसी।2।

भवानी नमो तारनी बारि द्रोनी
भवानी नमो मत्र मातंग गोनी
भवानी नमो ईशता दान दाता 
भवानी नमो रूद्र रानी विख्याता।3।

भवानी नमो रागकंजात नैनी
भवानी नमो दानवाॅ दण्ड दैनी
भवानी नमो चण्ड के प्रान हानी 
भवानी नमो सिन्धुजा राजरानी।4।

भवानी नमो दच्छ लोकेश छोनी 
भवानी नमो जोग निद्रा अजोनी 
भवानी नमो जोगनी जुथ्थ सथ्थी
भवानी नमो भैरवी बीसहथ्थी।5।

भवानी नमो जोति ज्वाला अखंडी
भवानी नमो चंचला रूप चंडी
भवानी नमो ब्रह्मनी ब्रह्म बामा
भवानी नमो मैथली राम रामा ।6।

भवानी नमो नित्य षोभा नवीनी 
भवानी नमो भीम तें प्रेम भीनी
भवानी नमो मुंडहा मान मत्ती
भवानी नमो राधिका कान्ह रत्ती।7।

भवानी नमो मेदनी भार भंगा
भवानी नमो भारती नील रंगा
भवानी नमो नागबेधी अरोहा
भवानी नमो दैत्य संदोह द्रोहा।8।

भवानी नमो कच्छपी स्वान भासा
भवानी नमो ऐन ईषान असा
भवानी नमो ब्योम गंगा बलच्छा
भवानी नमो चेतना देन दच्छा।9।

भवानी नमो धारनी शूल धारा
भवानी नमो तेज संघात तारा
भवानी नमो मोहनी मुंडमाली
भवानी नमो काल क्रव्याद काली।10।

भवानी नमो सत्य आलाप बाला
भवानी नमो वृन्द विद्या विषाला
भवानी नमो देव हेरम्भ माता 
भवानी नमो तन्नमो सन्त त्राता।11।
*****

No comments:

Post a Comment